नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। तीस हजारी स्थित मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने ड्यूटी पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस के एएसआई के परिवार को 1,00,67,590 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने हादसे के लिए कार चालक को पूरी जिम्मेदारी ठहराते हुए वाहन मालिक और चालक को संयुक्त रूप से भुगतान करने का निर्देश दिया। यह हादसा 22-23 मार्च 2020 की रात मुंडका इलाके में हुआ। एएसआई दिनेश कुमार तलदार क्रेन बुलाकर सड़क जाम हटाने की प्रक्रिया में लगे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी मुकेश कुमार ने जांच दस्तावेजों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय किया कि दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.