फतेहपुर, जनवरी 28 -- फतेहपुर। दुर्घटना, हार्ट अटैक व बीमारी से असहज जवान डयूटी नहीं कर पा रहे। पीआरडी जवानों के परिजन विभागीय दफ्तरों में नौकरी पाने के लिए चक्कर काट रहे है। इसके बाद भी तैनाती नहीं हो पा रही है। नतीजन मृतक और असहज जवानों के स्थान खाली पड़े है। जिले की कोतवाली, थाना, गल्ला मंडी, बैंकों समेत ब्लॉकों में पीआरडी जवानों की तैनाती रहती है। वित्तीय वर्ष में दुर्घटना, हार्ट अटैक से हुई मौत और बीमारी से डयूटी करने में असहज जवानों के परिजन नौकरी पाने के लिए अफसरों की चौखट पर दौड़ लगा रहे है। महीनों बीत जाने के बाद भी चयन नहीं हो सका है। बता दे कि मलवां ब्लॉक के हिमांशू बिंदकी कोतवाली में तैनात रहे है। अलाव तापते वक्त अचेत होकर गिरे थे और मृत होने की पुष्टि अस्पताल से हो गई थी। इसी प्रकार तेलियानी के दशरथ और विजयीपुर के रामसूरत की म...