लखनऊ, मार्च 26 -- - सचिवालय के बास्केट बॉल ग्राउंड में की आम सभा, मुख्य सचिव से भी मिले लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी में अनुसेवक के पद पर नियुक्ति दिए जाने पर सचिवालय कर्मचारियों ने बुधवार को ऐतराज जताया। बास्केट बॉल ग्राउंड में सचिवालय कर्मचारियों ने आम सभा की और इस मसले पर एक सुर में विरोध जताया। इसके बाद वे लोकभवन पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात करके अपनी बात रखी। बीते कई दिन से सचिवालय कर्मचारी और सचिवालय प्रशासन विभाग इस मसले पर आमने-सामने हैं। सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने कहा कि मृतक आश्रित सेवा नियमावली एवं कम्प्यूटर सहायक भर्ती नियमावली के प्राविधानों में दी गई व्यवस्था के खिलाफ जाकर सचिवालय प्रशासन विभाग ने मृतक आश्रितों को योग्यता के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.