शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत मतदान बूथ पर मृतक मतदाताओं को एसआईआर फ़ार्म में जीवित दर्शाने की शिकायत अधिकारियों से की। एईआरओ तहसीलदार कलान ने आकर जांच पड़ताल की। एक मृतक मतदाता का त्रुटिपूर्ण फार्म मिलने पर संशोधित करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत कार्यालय स्थित मोहल्ला बंगशान के पोलिंग बूथ 266 में बीएलओ प्रीति शर्मा एसआईआर फार्म जमा कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को मोहल्ला बंगशान के आधा दर्जन मृतक मतदाताओं को फ़ार्म में जीवित दर्शाने की शिकायत अधिकारियों से कर दी। शिक़ायत पर एईआरओ तहसीलदार कलान आज दोपहर बाद नगर पंचायत कार्यालय स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचे। बीएलओ से प्रकरण की जानकारी लेकर जांच पड़ताल की। पड़ताल में सभी मतदाता जीवित निकले। एक मृतक मतदाता का फ़ार्म गलत निकला। एईआरओ ने बीएलओ को फार्...