मोतिहारी, नवम्बर 30 -- कोटवा। सड़क हादसे में पांच की मौत व करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। बड़ी संख्या में लोग शव को देखने और पहचान के लिए पहुंचते रहे। घटना के बाद से ही लोगों की भीड़ इक्कठा होने लगी। लोग शव के पहचान की कोशिश करने लगे। जैसे जैसे खबर फैली लोग पहुंचते गए। काफी समय बाद सबसे पहले थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव के युवकों के शव की पहचान हुई उसके बाद बेतिया बसंत और कररिया पाण्डेय टोला के युवक के रूप में हुई। एक शव जो पश्चिम चंपारण के युवक का था उसके पहचान में काफी समय लगा। तीन बजे के करीब उसकी पहचान हो पाई। शव के पहचान के बाद रोते चिलाते बदहवास परिजन आने लगे। परिजनों के रुदन क्रंदन से माहौल गमगीन हो रहा था। पुरुष - महिलाएं अपनों के बिछड़ने के गम में दहाड़े मार कर रोते रहे। कइयों के तो आंसू रुक नहीं पा रहे थे। चारों तरफ चीख पुकार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.