रुडकी, अप्रैल 29 -- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन ने मंगलवार को पदाधिकारी व ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ पहलगाम हमले के मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। गंगा किनारे स्थित भगवान परशुराम प्रतिमा पर पुष्पमाला कर मन्त्रोउच्चारण कर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भगवान परशुराम से पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम सर्वसमाज के रक्षक है, वह भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, वह अजर अमर है। हम सब को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उन्हें नतमस्तक हो प्रणाम करना चाहिए। इस दौरान में नीरज, कपिल, अनुज आत्रेय, सचिन गोंड़वाल, रामचंद्र शर्मा, नरेश कुमार, अजेंद्र आदि शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.