बोकारो, जुलाई 4 -- गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गुरुवार को कसमार प्रखंड के चट्टी निवासी राजकुमार दत्ता व उनके परिजनों से भेंट की. इस दौरान डॉ लंबोदर ने बीते दिनों धनबाद के एसएनएमएमसीएच में सिजेरियन डिलीवरी के समय पेट में प्लेसेंटा छोड़ देने के कारण राजकुमार दत्ता की पत्नी निशा कुमारी की रिम्स रांची में मौत के मामले पर गहरा दुख जताया। डॉ लंबोदर ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि वे उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान डॉ लंबोदर ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से बातचीत की और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। डॉ लंबोदर ने राजकुमार दत्ता से भी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की बात करायी। डॉ लंबोदर के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया है कि मामले में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्हें न्याय द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.