पटना, जनवरी 28 -- राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 51 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे 27 पदाधिकारी भी शामिल हैं। मृणायक दास को स्वास्थ्य विभाग और तारानंद महतो को कला संस्कृति विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। कुमार विनोद को औरंगाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी, अमरेश कुमार अमर को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त के कार्यालय में संयुक्त सचिव, आलोक कुमार, राजवर्धन और दुर्गेश कुमार को उप सचिव बनाया गया है। ये सभी पदाधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, कुमार ब्रजेश को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव तो, इंद्रवीर कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी बनाया गया है। ओम प्रकाश पटना में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाए गए हैं। नई जिम्मेदारी संभालने वाले ...