अलीगढ़, सितम्बर 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की पकी हुई धान की फसल गिरा दी। बारिश का असर जनपद में देखा गया है। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश स्थिति रही। कई किसानों ने बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की है। धनीपुर के गांव अलहदादपुर में भी बारिश हुई। यहां पर किसान संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने 10 बीघा में धान की फसल की थी। तेज बारिश में फसल बिछ गई। इनके अलावा किसान सुरेश पाल सिंह की 10 बीघा में लगी धान की फसल, किसान अनु सिंह की 25 बीघा की फसल बर्बाद हो गई। गंगीरी के गांव बाबूपुर, छर्रा, पिपलोई, मगापुर, सुनहरा, पहाड़ीपुर, बरला, अरनी समेत कई गांवों में बारिश का कहर रहा। किसान चौ. नवाब सिंह ने बताया कि जिन किसानों की धान की फसल पक गई थी, उन्हें नुकसान हुआ है। कई किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.