रांची, जून 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। मूसलाधार बारिश के दौरान रविवार को रांची शहर में बिजली आपूर्ति चरमरा गई थी। बारिश शुरू होते ही और मेघगर्जन के कारण सुरक्षात्मक कारणों से सभी फीडरों से बिजली काट दी गई थी। जब बारिश कम हुई तो एक-एक फीडरों से बिजली बहाल करना शुरू किया गया। इसके बाद लोकल फॉल्ट और ब्रेक डाउन की शिकायत होना शुरू हो गई। जोहार नगर पुंदाग में लोकल फॉल्ट की समस्या आई। शाम छह बजे से पहले सुरक्षात्मक कारणों से करीब ढाई से तीन घंटे बिजली बंद रही। लेकिन फॉल्ट आने के कारण बारिश बाद भी डेढ़ घंटे मोहल्लें में बिजली बंद रही। सेक्टर टू धुर्वा में लोकल फॉल्ट के कारण दो से तीन घंटे बिजली नहीं होने की शिकायत उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई। जबकि जगन्नाथ विहार पुंदाग में भी दो घंटे बिजली गुल रही। बारिश के दौरान कडरू सरना टोली में चार घंटे लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.