गिरडीह, जुलाई 17 -- बेंगाबाद। महेशमुंडा के बैदाडीह में मंगलवार देर रात को किसान शाहिद अंसारी का मकान गिरकर धराशाई हो गया है। इस घटना से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन फ्रिज, पलंग, घरेलू सामान सहित हजारों रुपए मूल्य की संपति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया मो सद्दीक अंसारी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। मुखिया ने सरकारी प्रावधान के अनुरूप मिलनेवाली सुविधा उपलब्ध कराने एवं प्राथमिकता के आधार पर आवास योजना का लाभ देने का भरोसा दिया है। बताया जाता है कि कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण किसान शाहिद अंसारी का कच्चा खपरैल का मकान देर रात को धराशाई हो गया। संयोगवश उस कमरे में परिवार का कोई सदस्य नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की रात परिवार के सदस्य बगल के कमरे में सोए हुए थे। ...