कोटद्वार, मार्च 26 -- उक्रांद नेता डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि उत्तराखंड में यहां के ही मूल निवासियों के हितों के खिलाफ कानून बन रहे हैं। कार्यपालिका व विधायिका में लोकतांत्रिक ढंग से चुने प्रतिनिधि अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरह से नहीं कर रहे हैं। इस कारण पहाड़वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से यमकेश्वर ब्लाक के दिउली में बुधवार देर शाम को युवा सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया। डॉ. कपरवाण ने कहा कि सरकार की इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन के लिए हमें ग्राम युवा सेना तैयार करनी होगी, जो पंचायत, कॉलेज और वार्ड स्तर पर संगठन बनायेगी। पार्टी के पूर्व केंद्रीय संगठन मंत्री वाचस्पति भट्ट ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.