रिषिकेष, मार्च 17 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वोटर लिस्ट से मूल निवासियों के नाम हटवाने का आरोप लगाया। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं की विभिन्न जगहों पर बैठकें की। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस फर्जी लोगों के नाम हटवाकर स्थानीय मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से जुड़वाएगी। सोमवार को श्यामपुर स्थित कांग्रेस जन सहायता कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापूनगर श्यामपुर के तत्वावधान में हुई बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि भाजपा मूल निवासियों से मत का अधिकार छीन रही है। निर्वाचन आयोग के माध्यम से मतदाता सूची से हजारों मतदाताओं के नाम हटाकर फर्जी मतदाता बनाकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को प्रभावित करने का षड्यंत्र रच रही है l इससे पहले भी नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में फर्जी मतदाता बनाए गए। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.