आगरा, मई 4 -- पटियाली कोतवाली के गांव दिउरईया में शुक्रवार रात एक किसान नेता के घर में चोरी की वारदात हुई। शनिवार को सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर उनसे मारपीट कर दी। बता दें कि गांव दिउरईया में मूलचंद्र के घर में चोरी हुई। उनके भतीजे की बरात पांच मई को जानी हैं। चोर उनके घर से आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात के बाद परिवार बहुत परेशान हो गया। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पटियाली के गांव दिउरईया में चोरी की वारदात हुई थी। सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस से हाथपाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छह से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। उनके विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.