देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। जन्म प्रमाण पत्र के लिए किए गए आवेदनों में मूल कागजात की कमी व ओरिजनल पेपर न होने के कारण एसडीएम कार्यालय से करीब 200 से अधिक आवेदनों को वापस भेज दिया गया है। आवेदनों के वापस आने से पटल पर तैनात पालिका कर्मी संबंधितों से सम्पर्क कर आवेदनों में कमी को पूरा करने में जुटे हुए हैं। नगर पालिका में इन दिनों जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ गयी है। पालिका में प्रतिदिन करीब दो से तीन दर्जन आवेदन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आ रहे हैं। वहीं पहले के भी अधिकांश आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। ऐसे में नगर पलिका के कर्मियों को आए हुए आवेदनों के निस्तारण में अधिक समय लग रहा है। ऐसे में नगर पालिका से जन्म प्रमाण पत्र के एसडीएम कार्यालय अनुमति के लिए भेजे गए करीब 200 से अधिक आवेदन वापस पालिका भेज दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.