बेगुसराय, जनवरी 20 -- बेगूसराय। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल काली नगर रतनपुर बेगूसराय में विद्यालय में मंगलवार को 24वां स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि स्कूल की 24 साल की गौरवशाली यात्रा पूरी हुई। शिक्षा, अनुशासन, और मूल्य-आधारित शिक्षा के प्रति समर्पित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई नए आयाम स्थापित किए हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर 25 जनवरी तक नामांकन के लिए कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क देय नहीं होगा। कहा कि आगे भी ज्ञान और सेवा के मार्ग पर चलते हुए हम समाज को सशक्त बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। विद्यालय के चेयरमैन अभिषेक सिंह, प्राचार्या अनीता तलवार, उप प्राचार्य प्रशांत झा और नर्सरी के नन्हे बच्चों के द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.