एटा, मार्च 17 -- हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्ष संपन्न होने के बाद बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को पांच केन्द्र बनाए गए हैं। जहां पर पांच सेक्टर, पांच पर्यवेक्षक और पांच डीएचई की देखरेख में अन्य जनपदों से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार जनपद में मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से शुरू कराया जाएगा। इससे पूर्व मूल्यांकन करने वाले परीक्षक मंगलवार को प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण में उनको बोर्ड की मंशा और दिशा-निर्देशों के बारे में बताया जाएगा। जनपद में इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन को दो और हाईस्कूल उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन को तीन केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर बोर्ड की मंशा के अनुसार मूल्यांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.