बुलंदशहर, मई 20 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक बोर्ड की रडार पर आ गए हैं। बोर्ड ने गत दिनों इन सभी शिक्षकों का पूरा ब्यौरा मांगा था, मगर अब इन्हें नोटिस जारी कर इनसे न आने का कारण पूछा जाएगा। इसके लिए बोर्ड से नोटिस देने की प्रकि्रया शुरू हो गई है। जिले से करीब 90 शिक्षकों का ब्यौरा बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड से कार्रवाई की शुरूआत होने से शिक्षकों में अफरा-तफरी का माहौल है। डीआईओएस भी इन शिक्षकों के खिलाफ अपनी कार्रवाई अलग से करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2024-25 की बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम जारी हो चुका है। मार्च माह में बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की करीब 3.50 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ था और इनमें 400 शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.