संतकबीरनगर, अगस्त 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड हैंसर बाजार क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत रामपुर मध्य गांव में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां पर गांव में घुसते ही मुख्य मार्ग पर जल जमाव होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। देखा जाए तो गांव की 90 प्रतिशत की आबादी इसी रास्ते को गांव से बाहर आने-जाने के लिए प्रयोग करती है। परन्तु सड़क पर गड्ढा और ऊपर से जलजमाव दाद में खाज का काम कर रहा है। अक्सर लोग गंदे पानी में गड्ढे को भांप नहीं पाते और गिरकर चोटहिल हो जाते हैं। गांव के अधिकांश सड़क के किनारे बनी नालियों में गंदा पानी जमा होने से सड़कों पर ही बदबू आ रही है। गांव की हरिजन बस्ती में नालियों की सफाई काफी दिनों से नहीं हुई है। जिसके चलते गंदा पानी सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.