संतकबीरनगर, सितम्बर 15 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड हैंसर बाजार क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत डुहिया कला में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां पर गांव में घुसते ही मुख्य मार्ग पर जल जमाव होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव से 90 प्रतिशत आबादी इसी रास्ते का गांव से बाहर आने-जाने के लिए प्रयोग करती हैं। परन्तु सड़क पर गड्डा और ऊपर से जलजमाव फोड़े में खाज का काम कर रहा है। अक्सर लोग गंदे पानी में गड्ढे को भांप नहीं पाते और गिरकर चोटहिल हो जाते हैं। गांव की सड़क के किनारे दोनों तरफ बनी नालियों में गंदा पानी जमा होने से सड़कों पर ही दुर्गंध आ रही है। गांव में अधिकांश जगहों पर अभी तक तो नालियां ही नहीं बनी हैं। इसके चलते सड़कों पर ही पानी बह रहा है। ग्रामीण इसी पानी में घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.