संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक की ग्राम पंचायत चंदनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। टूटी सड़कें चारों तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली इस गांव की पहचान बन गई है। गांव में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियों जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानिया झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम मे यह समस्या और गंभीर हो जाती है। नाली का पानी जाम रहता है। गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। बघौली ब्लाक के चंदनी में ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार गांव के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। बरसात में लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.