पाकुड़, नवम्बर 22 -- लिट्टीपाड़ा। प्रखंड के कर्माटांड़ पंचायत अंतर्गत बड़ा तेलोपाड़ा गांव के ग्रामीण आज भी मुलभुल सुविधा से वंचित हैं। इस गांव के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क, शुद्ध पेयजल जैसे मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्राम प्रधान बागा पहाड़िया सहित ग्रामीणों ने बताया कि "हमारी सबसे बड़ी समस्या सड़क और पानी की है। वर्षों से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर बार हमें सिर्फ आश्वासन मिला। बारिश के समय गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट जाता है। साथ ही कहा कि "गाँव में दो बड़ी पानी की टंकियां तो बनी हैं, पर वे सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। आज भी लोग झरने का दूषित पानी पीने को मजबूर है।गाँव तक पहुँचने के लिए केवल एक पुरानी ग्रेड-1 सड़क है, जिस पर नुकीले पत्थर बिखरे हैं। यह रास्ता पैदल यात्रियों के लिए भी जोखिम भरा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.