बुलंदशहर, मार्च 16 -- बुलंदशहर। नगर की सुशीला विहार द्वितीय में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर रविवार को कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सुविधाओं की मांग उठाई है। समाज सेविका कुसुमलता गौतम के नेतृत्व में लोगों ने धरना दिया। बीएसएपी के पूर्व जिला अध्यक्ष मदनपाल सिंह गौतम ने कहा कि कॉलोनी रामा एंक्लेव को जाती है और यह बिल्कुल कच्ची है। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बार-बार इसके लिए ज्ञापन दिए जा रहे हैं मगर सुनवाई नहीं होर ही हैं। शिक्षक नेता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गली में काफी परिवार रहते हैं लेकिन विद्युत पोल और उजाले को कोई प्रबंध नहीं है। बारिश के दिनों में कई लोग चोटिल होते हैं इसके अलावा जल भराव की समस्या हर समय रहती है। बबीता मौर्य, कुसुमलता गौतम ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं न होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.