चतरा, फरवरी 5 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा नगरपालिका क्षेत्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर शिक्षकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नगर परिषद का चुनाव होने जा रहा है, जिससे विशेषकर शिकक्षों की भी शहर के विकास को लेकर कई ख्वाहिशें हैं। नगर क्षेत्र के शिक्षकों का कहना है कि वे ऐसे नगर अध्यक्ष का चयन करना चाहते हैं, जो चतरा शहर को एक नये और विकसित स्वरूप में ढाल सके। उनका मानना है कि जनहित की समस्याओं का त्वरित समाधान करने वाला, आम लोगों से सहजता से मिलने वाला और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने वाला अध्यक्ष ही शहर की दिशा और दशा को बदल सकता है। बिजली, पानी, सड़क, नाली और स्वच्छता जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान अब टाला नहीं जा सकता। शिक्षकों के अनुसार चतरा शहर इस समय गंभीर पेयजल समस्याओं से जूझ रहा है...