देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। लगभग एक दशक बाद एक बार फिर देवघर नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच शहर के विभिन्न वार्डों में विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लंबे समय से लंबित समस्याओं से जूझ रहे लोग इस बार नए जनप्रतिनिधियों से ठोस और स्थायी समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं। शहर के वार्ड संख्या 33 अंतर्गत बरियारबांधी मोहल्ला भी उन्हीं इलाकों में शामिल है, जहां गंदगी, पानी की किल्लत, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी समस्याएं वर्षों से जस की तस बनी हुई हैं। बरियारबांधी के निवासियों का कहना है कि नगर निगम गठन के वर्षों बाद भी मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति दयनीय है। नियमित सफाई, शुद्ध पेयजल, पक्की नालियां, समुचित प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य-शिक्षा की सुविधाएं आज भी एक बड़ी चुनौती...