चंदौली, जनवरी 16 -- चकिया/इलिया, हिटी। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार है, शौचालयों में दरवाजा नहीं है। इससे काफी परेशानी होती है। हैंडपंप खराब है। जिससे छात्राओं को काफी परेशानी होती है। क्षेत्रीय लोगों ने परिसर में बुनियादी सुविधाओं को ठीक करने की मांग उठाई है ताकि बच्चों को पढ़ने का बेहतर वातावरण मिल सके। क्षेत्र में एक मात्र महाविद्यालय की यह हालत देख स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है, लोगों ने सरकार से इस ओर ध्यान देने की अपील की है। क्षेत्र के सुरेंद्र कुमार का कहना है कि कॉलेज परिसर की सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है, जबकि प्राचार्य आवास और उससे जुड़ा मार्ग झाड़-झंखाड़ में बदल चुका है। टूटी खिड़कियां, जर्जर दरवा...