बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मूलनिवासी संघ के द्वारा मूलनिवासी मिलन समारोह का आयोजन सिटी पार्क के वनभोज स्थल पर किया गया। सभी प्रखंडों से लगभग 500 मूलनिवासी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष तपन कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबोधन सत्र का भी आयोजन किया गया। मूलनिवासी भरत महतो ने कहा संविधान में भारत के नागरिकों के लिए सारे अधिकार निहित है, बस उसे लागू करना आवश्यक है। यह लागू तभी हो सकता है जब इसके लिए सांगठनिक कार्यों के द्वारा संविधान को भारत के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में ओएनजीसी अधिकारी आरबी सिंह, अर्जक संघ के जिलाध्यक्ष उषा सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक के जिलाध्यक्ष नरेश ,वीरेंद्र कुमार सहित रहनी रवानी, लालचंद रजक, भगवान चौधरी, ज्योति कुमारी वक्ता रहे। मौके पर मनोज कुमार, राजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.