कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। मूलगंज पुलिस ने वारंटी यावर निवासी बांसमंडी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कार्यवाहक थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित ने 2023 में अपने साथियों के साथ मिलकर मेस्टन रोड निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजा की दुकान से नकदी व 25 सूटकेस समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया था। इस मामले में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपित हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय में आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...