बुलंदशहर, फरवरी 15 -- शक्ति विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मौजूद कुलदीप सिंह ने बताया कि शिव परिवार की मूर्ति स्थापना के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई है। भजनों पर झुमते हुए श्रद्धालू यात्रा में शमिल हुए। यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा और फूलमालाओं से किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान शिव की जयकार की और उनका आशीर्वाद लिया। इस यात्रा में विजयपाल सिंह, गुड्डू चैधरी, और रविंद्र चैधरी सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...