बदायूं, फरवरी 21 -- ओरछी। कस्बे के नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान, बालाजी और भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना संपन्न हुई। अनुष्ठान प्रभात फेरी से शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालु डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर झूम उठे। इसके बाद आचार्य नीरज मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण हेतु आहुतियां दीं। अंततः विधि-विधान से मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर सोनू पाल,अमन, अशोक, संजीव शर्मा, ज्ञान सिंह, महिपाल मौर्य, राजेश कुमार, चेतन कुमार, ध्रुव कुमार, दीपक सिंह, पुनीत, गिरिराज किशोर, विजेंद्र शर्मा, मोरध्वज व राजू पाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...