उन्नाव, फरवरी 14 -- बिछिया। जगेथा गांव स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद भगवान शिव व गणेश, कार्तिकेय तथा हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के पहले निकाली गई शिव बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बारात में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। जगेथा गांव शिव मंदिर से शिवजी की बारात भटखेरवा, पौंगहा, मंगत खेड़ा से होते हुए भवरेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। मंगतखेड़ा गांव में दुकानदारों से बारातियों को मिष्ठान व पानी की व्यवस्था की गई। उधर, पुरवा कोतवाली में फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा। बारात के आयोजन में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान नारायण राजपूत व पूर्व प्रधान रामखेलावन, गेंदेलाल, विमल, दीपू, बुद्धन, विकास, पंकज व डॉ. नीलू सिंह सहित भारी संख्या में भक्तगण शामिल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...