हरिद्वार, फरवरी 6 -- हरिद्वार में शुक्रवार को मूर्ति स्थापना समारोह के मंच पर राजनीतिक आत्मीयता नजर आई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच करीब पांच मिनट तक चले संवाद ने सबका ध्यान खींचा। मंच पर दिखी यह सहजता केवल राजनीतिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्नेह और भरोसे की झलक भी साफ दिखाई दी। इस दौरान योगी ने धामी की पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया, जिसे लोगों ने सकारात्मक संकेत के रूप में देखा। इसके बाद भी दोनों मुख्यमंत्रियों के संवाद को लेकर चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोगों ने इसे अनुभव और ऊर्जा का संगम बताया तो कुछ ने उत्तर भारत की राजनीति में बेहतर समन्वय का संकेत माना। कुल मिलाकर आध्यात्मिक वातावरण के बीच यह राजनीतिक आत्मीयता भी हर किसी को भायी। योगी के संबोधन के बाद लौटने लगे ...