जौनपुर, दिसम्बर 1 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनापुर गांव में सरकारी जमीन पर अम्बेडकर मूर्ति की स्थापना न हो सके इसके लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। गांव के लोग मूर्ति न रख सके इसके लिए वहां पर दो पुलिस कर्मियों को निगरानी करने के लिए लगाया गया है। रविवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में डॉ.बीआर अम्बेडकर महासम्मेलन आयोजित कर मूर्ति रखने की योजना थी, लेकिन पुलिस को जानकारी हो जाने के बाद ग्रामीणों के मंसूबे पर पानी फिर गया। मूर्ति रखने की सूचना पर रविवार को चार सीओ और आधा दर्जन थाने की पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गयी थी। पुलिस की सक्रियता के चलते नई मूर्ति की स्थापना तो नहीं हो सकी लेकिन सोमवार को भी पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने गांव के 19 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस दी है। इंस्प...