गढ़वा, जनवरी 25 -- गढ़वा। श्रीबंशीनगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में शनिवार की देर शाम मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन में जा रहे रोहित कुमार को इस गांव के चार-पांच युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार पाल्हे गांव स्थित ननिहाल में गया था। वहीं प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के लड़कों के साथ शामिल हो गया। उस दौरान पाल्हे गांव के एक टोला के शिवशांत कुमार, शिवम कुमार, सोनू कुमार, रौशन कुमार समेत छह युवकों ने एक खास गीत बजाने के लिए दबाव बनाया। रोहित ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उसी को मारपीट कर दिया। घटना में रोहित कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...