गोपालगंज, फरवरी 4 -- विजयीपुर। बीते 25 जनवरी को मूर्ति विसर्जन करने गए घाट बंधौरा मधवा टोला गांव के किशोर को उसी गांव के अन्य युवकों ने अश्लील गीत बजाने के विवाद में मारकर बुरी तरह से ज़ख़्मी कर दिया। साथ ही उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और गले से सोने की चेन छीन लिया। मामले में जख्मी किशोर साहिल कुमार की मां चंदा देवी ने अपने ही गांव के दुर्गेश यादव, अंकित यादव, मन्नु यादव, सूरज यादव, राकेश यादव, गोलू यादव, कुणाल यादव पर थाने में प्राथमिकी कराई है। ------ साढ़ू के घर से लौट रहे युवक को मारपीट कर चेन व बाइक छीनी विजयीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के एक युवक को साढ़ू के घर से वापस लौटने के क्रम में बकइनिया उदयपुरा मोड़ के पास चार-पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही गले से सोने की चेन व बाइक छीन ली। घायल की मां धर्मावती दे...