मेरठ, जनवरी 21 -- जागृति विहार में मंगलवार शाम मूर्ति बनाने के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरे इलाके में काले धुएं और लपटों से हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से 20 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। कारखाने में काम कर रहे करीगरों ने भागकर जान बचाई। जागृति विहार सेक्टर आठ में पैठ रोड निवासी सुमन जाटव पत्नी दिलीप ने बताया वह भाजपा वार्ड 14 से बूथ अध्यक्ष हैं। उनके दो मकान हैं। एक मकान उन्होंने पड़ोस में रहने वाले विकास को किराये पर दे रखा है, जिसमें मूर्ति बनाने का कारखाना चलता है और डीजे साउंड का सामान भी रखा है। मंगलवार शाम करीब तीन बजे कारीगर कारखाने में काम कर रहे थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चंद मिनटों में आग तेजी से फैल गई। करीगरों ने भागकर जान बचाई। कंट्रोल रूम ...