उन्नाव, फरवरी 15 -- असोहा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अतरसई गांव में कैलाश सिंह ने शिव मंदिर परिसर में शिव परिवार और हनुमान जी की मूर्तियों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा कराई। मूर्तियों का जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास और हवन पूजन के बाद बारात निकाली गई, जिसमें झांकियों और गाजे-बाजे के बीच भक्त शिव भजनों पर नाचते-गाते शामिल हुए। बारात बाबा पचखोरिया मंदिर, बड़ी बाग की भवानी मंदिर होते हुए पुरवा स्थित बाबा बिल्लेश्वर मंदिर पहुंची, जहां मूर्तियों की पूजा के बाद उन्हें शिव मंदिर में स्थापित किया गया। प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीरपाल सिंह, सुमेर सिंह, सूरज सिंह, दुःख हरण सिंह, वेद द्विवेदी, उमेश गुप्ता, अरुण सविता, गोपाल, सुनील आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.