सहरसा, अक्टूबर 1 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। दुर्गापूजा पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पट खुलते ही मूर्ति दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिये भक्तो की भीड जुट गई। सोशल कल्ब पंचगछिया पटोरी एवं बडी दुर्गा स्थान में मूर्ति स्थापित की गई है। मां के जयकारा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भगवती स्थान दोरमा, आरण, खोनहा, कटैया एवं वनदेवी सिहौल में इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। खोंईछा भरने के लिये जगह जगह पर भीड जुटी थी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। दुर्गापूजा पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.