नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, व. सं.। डाबरी थाना पुलिस ने हनुमान मंदिर से भगवान की मूर्ति और गहने चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवी हसन के रूप में हुई है। उसके कब्जे से कीमती लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को मंदिर में चोरी की शिकायत राकेश कुमार ने दर्ज कराई थी। मामले की जांच इंस्पेक्टर गंगा राम की टीम कर रही थी। एसआई शंकर और एएसआई धर्मेंद्र की टीम ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो संदिग्ध की पहचान हो गई। इसके बाद उसे बीकानेर स्वीट, 40 फुटा रोड, डाबरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...