बलरामपुर, जनवरी 14 -- जरवा, संवाददाता। कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रतापपुर लुधौरी के ग्राम लुधौरी में मंगलवार को धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने मूर्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। धर्म ध्वजा धारी परिषद गैसड़ी प्रखंड अध्यक्ष अनूप यादव ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ कोतवाली जरवा पहुंचकर थानाध्यक्ष को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया गया कि गांव के समय माता मंदिर में स्थापित मूर्ति को कुछ लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीण लालमन, लक्ष्मी नारायण शुक्ल, घनश्याम, मनोज, उमाशंकर, विनय, रक्षाराम, रामबरन, धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.