मुंगेर, जून 9 -- मुंगेर। सिद्धि विनायक संकट मोचन मंदिर, माधोपुर में हनुमानजी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो गया। अंतिम दिन गायत्री शक्तिपीठ की द्वारा 100 महिलाओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। शाम में हनुमानजी की आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पूर्व परमाचार्य मुचकुंद महाराज की ओर से सुन्दरकाण्ड का संगीतमयी पाठ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा में अहम योगदान देने के लिये विष्णु प्रसाद वरनवाल, समाजसेवी सोमु सिन्हा, शंभूशरण राय, समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप, सचिव प्रणव प्रतीक, दीपा सिंह को अंग वस्त्र और रामचरित मानस पुस्तक भेंट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य यजमान आशीष सिंह एवं उनकी पत्नी दीपा सिंह थी। सिद्धि विनायक संकट मोचन मंदिर में हनुमानजी की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.