मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- बंदरा। प्रखंड के तेपरी (जोड़ी टोला) में शुक्रवार को नवनिर्मित काली मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बूढ़ी गंडक के स्थल घाट पर आचार्य हेमंत झा के मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान नंदू राम व उर्मिला देवी के साथ श्रद्धालुओं ने जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे, जहां हेमंत झा, शशिरंजन झा और मणिरंजन झा ने मां काली की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। इस मौके पर मुखिया हरिश्चंद्र राम, दिनेश राम, शत्रुघ्न, राजीव, शिवशक्ति, दिलीप, कमलेश, मोनू, नीरज, रोशन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...