बागपत, फरवरी 11 -- दाहा। पुसार बस स्टेंड पर स्थित शिव दुर्गा मंदिर पर बुधवार को शिव पार्वती, गणेश, कार्तिक, शिवलिंग की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना शूरू कराई गई। पंडित पंकज कातियान,निलेश शुक्ला, आशीष शर्मा, बलराम पांडे ने मंत्रोउच्चारणं के साथ पूजा अर्चना शुरू कराई। पूजा में प्रेम पांचाल,प्रमोद पांचाल सपत्नीक यजमान रहे। महाशिवरात्रि पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण कराकर स्थापित कराई जाएगी। इस मौके पर सुधा, अर्चना, मा. विपिन पंवार, मुकेश, लोकेंद्र, देशपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...