मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी बाजार स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर स्थापित देवी-देवाओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा बुधवार को होगी। इसको लेकर सुबह साढ़े नौ बजे शहर में शोभा यात्रा निकलेगी। वहीं, सुबह 11 बजे बेगूसराय के आए महंत आत्माराम दास महाराज प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न कराएंगे। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के पंकज अग्रवाल ने बताया कि दोपहर दो बजे से भजन के साथ झांकी की प्रस्तुत होगी। इससे पहले चार दिवसयी समारोह के तीसरे दिन मंगलवार को आचार्य मदन पांडे, ग्रेनेंद्र मिश्रा समेत पांच ब्राह्मणों ने भगवान गणेश के साथ नवग्रह व माता की पूजा-अर्चना कराई। मौके पर सुनील शर्मा, अमरेन्द्र कुमार अमर, अजय कंदोई, गोपाल कंदोई, संजय भीमसेरिया आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...