लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ, संवाददाता बाजारखाला मिलएरिया पुलिस चौकी के पास ठक-ठक गिरोह के दो सदस्यों ने मूर्तिकार को झांसा देकर रोका। एक युवक ने मूर्तिकार पर कार चढ़ाने का आरोप लगा कर ध्यान भटकाया तो दूसरे ने कार में रखे मोबाइल फोन पार कर दिए। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बाजारखाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पैर दब गया है...कार रोको राजाजीपुरम निवासी मूर्तिकार श्रवण प्रजापति बुधवार दोपहर चौक जा रहे थे। वह कार से मिल एरिया पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे, तभी एक युवक ने कार के बांए तरफ खिड़की पर हाथ मारा। श्रवण के शीशा खोलते ही 25 साल का युवक नजर आया। जो चिल्लाते हुए बोला कि पैर पर कार चढ़ा दी है। युवक की बात सुन कर श्रवण हड़बड़ा गए। तभी दाहिनी तरफ से करीब 55 वर्षीय व्यक्ति ने आकर खिड़की पर ठक-ठक की। बोला कि पीछे जाम लगा रहा है। गाड़ी आगे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.