धनबाद, नवम्बर 12 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव के तहत हुई मूर्तिकला प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के छात्र आर्यन कुमार ने भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है। मंगलवार को विद्यालय परिवार ने समारोह आयोजित कर आर्यन को सम्मानित किया। उक्त प्रतियोगिता सीतामढ़ी बिहार में हुई थी। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय सभी गुरुजनों के साथ-साथ अपने माता-पिता को दिया है। प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय होने के बावजूद यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सम्मान समारोह में अनूप कुमार पांडे, राहुल कुमार राय, राजीव कुमार सिंह, ललन सिंह, जितेंद्र कुमार दुबे, कुमारी नमिता, डॉ निशा तिवारी व उषा साव, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.