सीतामढ़ी, मार्च 12 -- सोनबरसा। सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने नदी में डूबने से मृत्यु होने के मामले में मृतक के निकटतम आश्रित को चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 21 जुलाई को थाना क्षेत्र के कचहरी पुर पंचायत के वार्ड 12 निवासी इंद्रजीत मुखिया की पुत्री अर्चना कुमारी के गांव के ही झिम नदी में सलुइस गेट के समीप स्नान के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसके उपरांत परिजनों ने सहायता राशि के लिए विभाग को आवेदन सौंपा था। सीओ ने बताया कि आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन की जांचोपरांत मृतका के पिता के खाता में आपदा राहत कोष से चार लाख की राशि हस्तांतरित की गई हैं। इस मौके पर वार्ड सदस्य मदन मुखिया, पीड़ित के परिजन व अंचलकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.