लखनऊ, फरवरी 15 -- बीबीएयू में सोमवार को आयोजित द्वितीय बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 के क्वार्टर फाइनल राउंड के बाद चार टीमों ने सेमी-फाइनल राउंड में जगह सुनिश्चित की। प्रतियोगिता का सेमी-फाइनल राउंड का 21 फरवरी को होगा। टीमों ने अभियोजन पक्ष एवं बचाव पक्ष के रूप में अपने-अपने तर्क अत्यंत प्रभावशाली, तार्किक एवं विधिक शैली में प्रस्तुत किए। यह चरण अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक, अनुशासित एवं पूर्णतः न्यायालयीन वातावरण में आयोजित हुआ। टीमों ने शोध क्षमता, तर्क कौशल एवं न्यायालयीन प्रस्तुतीकरण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण एवं विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...