मथुरा, फरवरी 11 -- मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च संस्थान की मूट कोर्ट समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय द्वितीय जीएलए मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विधि विश्वविद्यालयों और संस्थानों की 32 टीमों ने भाग लिया। इनमें महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब सहित छह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों की टीमें भी शामिल रहीं। उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण के दौरान विवि के कुल सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं छात्रों को व्यावहारिक कानूनी प्रशिक्षण प्रदान ...