प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। ट्रिपलआईटी में शनिवार की देर रात मूक-बधिर बीटेक छात्र राहुल चैतन्य ने हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद हॉस्टल में चर्चाओं की बाजार गर्म हो गई। संस्थान प्रशासन ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बीटेक छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर छात्रों को काफी आक्रोश है। निजामाबाद तेलंगाना के राहुल चैतन्य ट्रिपलआईटी के (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) आईटी ब्रांच का बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। पीआरओ पंकज मिश्र ने बताया कि राहुल मूक बधिर छात्र था। वह संस्थान में शिक्षक व छात्रों से कम्युनिकेशन नहीं कर पा रहा था। इससे वह काफी दिनों से डिप्रेशन में रहता था। संस्थान के ब्वायज हॉस्टल फाइव में रहता था। शनिवार की देर रात उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.